नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि जून में समाप्त तिमाही में उसने 251.5 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध घाटा 263.6 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय बढ़कर 2,131.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 2,020.1 करोड़ रुपये थी।
श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड देश की प्रमुख चीनी कंपनियों में से एक है।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम