खुदरा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा का चलन वित्त वर्ष 2025-26 में 24 प्रतिशत घटा: आरबीआई
खुदरा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा का चलन वित्त वर्ष 2025-26 में 24 प्रतिशत घटा: आरबीआई
मुंबई, 29 मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के निरंतर प्रायोगिक उपयोग के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा डिजिटल रुपये के चलन में 24.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 के अंत तक ‘ई-रुपया (खुदरा)’ के रूप में डिजिटल मुद्रा का चलन 771.66 करोड़ रुपये रहा, जो 31 मार्च 2025 को 1,016.46 करोड़ रुपये था।
वहीं, थोक स्तर पर उपयोग होने वाली ‘ई-रुपया (थोक)’ का चलन 31 मार्च 2026 तक शून्य रहा, जो एक वर्ष पहले भी शून्य था।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, केंद्रीय बैंक ने सीबीडीसी प्रायोगिक परियोजना के तहत कई नई पहल कीं, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाएं शामिल हैं।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


