बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 12, 2021 / 04:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 9.2 रुपये की तेजी के साथ 1,392 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 9.2 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,481 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 20,436 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में लाभ दर्ज हुआ।

रिफाइंड सोया तेल के जून डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 12 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,441.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 24,920 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश