रुपया सात पैसे की हानि के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Ads

रुपया सात पैसे की हानि के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 10:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयरों में सुस्ती के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.41 पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को बंद भाव 73.28 रुपये प्रति डॉलर था।

कारोबार के दौरान विनिमय दर में 73.32-73.41 के दायरे में घट बढ हुई।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घट-बढ़ दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत मजबूत होकर 93.23 हो गया।

बाजार के कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कमजोर वृहद घरेलू आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर रखा है।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में दर्शाया गया है कि खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की वजह से सितंबर के महीने में खुदरा मुद्रास्फीति, आठ माह के उच्चतम स्तर 7.34 प्रतिशत पर जा पहुंची जो रिजर्व बैंक के लिए चिंताजनक है। अगस्त के महीने में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट जारी रही।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर