‘सरके चुनर’ के गायक ने माफी मांगी, कहा: गाने के बोल बदले जाएंगे

Ads

'सरके चुनर' के गायक ने माफी मांगी, कहा: गाने के बोल बदले जाएंगे

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 02:17 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 02:17 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) ‘सरके चुनर’ गीत के कथित अश्लील बोलों को लेकर मचे बवाल के बाद इसकी गायिका मंगली ने माफी मांगते हुए कहा है कि किसी का भी इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर कल रात तेलुगु लोक गायिका ने लिखा कि गाने के बोल बदले जाएंगे और जल्द ही दूसरा संस्करण जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए, गाने को सभी मंचों से हटा दिया गया है। अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं आप सभी से दिल से माफी मांगती हूं। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और हमें इस चूक का बेहद अफसोस है।’’

इस गाने का हिंदी संस्करण सप्ताह की शुरुआत में जारी किया गया था। इसके कथित अश्लील बोलों के कारण विवाद हो गया था।

यह मामला संसद में भी उठाया गया जहां सरकार ने बताया कि गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस गाने के डांस वीडियो में संजय दत्त के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही और गीतकार रकीब आलम ने विवाद से खुद को अलग कर लिया है।

फतेही ने कहा कि उन्होंने कन्नड़ संस्करण तीन साल पहले रिकॉर्ड किया था और जब उन्होंने हिंदी संस्करण सुना, तो उन्होंने पहले ही निर्माताओं को इस मुद्दे से अवगत करा दिया था।

आलम ने बताया कि उन्होंने भी फिल्म निर्माताओं को आगाह किया था कि हिंदी गीत अश्लील हैं।

आलम ने कहा कि उन्हें कन्नड़ संस्करण का शाब्दिक अनुवाद करने के लिए कहा गया था और उन्होंने वही किया। कन्नड़ गीत फिल्म के निर्देशक प्रेम ने लिखे थे।

भाषा तान्या निहारिका

निहारिका