शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,750 के पार

Ads

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,750 के पार

  •  
  • Publish Date - May 17, 2021 / 04:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

मुंबई, 17 मई (भाषा) एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 300.45 अंक या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 49,033 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 75.60 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 14,753.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एसबीआई में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एलएंडटी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन और डॉ रेड्डीज लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 41.75 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 48,732.55 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 18.70 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,677.80 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,607.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी दर्शा रहे थे, जबकि टोक्यो और सियोल में गिरावट थी।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय