अमीर चंद का शेयर पहले दिन के कारोबार में 17 प्रतिशत टूटा, निचला सर्किट लगा

Ads

अमीर चंद का शेयर पहले दिन के कारोबार में 17 प्रतिशत टूटा, निचला सर्किट लगा

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 09:13 PM IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध होने के दिन अपने निर्गम मूल्य 212 रुपये के मुकाबले 17 प्रतिशत से अधिकर टूटकर बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर 8.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 195 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 17.22 प्रतिशत टूटकर 175 रुपये पर आ गया। यह मूल्य इस शेयर का निचला सर्किट था, यानी इतनी गिरावट के बाद इसमें कारोबार बंद कर दिया गया।

एनएसई पर इसने 5.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 200 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 15.09 प्रतिशत फिसलकर 180 रुपये पर आ गया। यह एनएसई पर इसके निचले सर्किट का भाव था। कंपनी का बाजार मूल्यांकन एनएसई पर 1,863.93 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के आईपीओ को 27 मार्च को बोली के अंतिम दिन 3.23 गुना अभिदान मिला था। अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) ने अपने 440 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 201-212 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय