श्वेता कक्कड़, अनिल कुमार अग्रवाल ने सीसीआई सदस्य के रूप में शपथ ली

Ads

श्वेता कक्कड़, अनिल कुमार अग्रवाल ने सीसीआई सदस्य के रूप में शपथ ली

  •  
  • Publish Date - September 19, 2023 / 08:45 PM IST,
    Updated On - September 19, 2023 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) अधिवक्ता श्वेता कक्कड़ और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के सदस्य के रूप में शपथ ली।

एक अधिकारी के मुताबिक, कक्कड़ निजी क्षेत्र से हैं। पहली बार निजी क्षेत्र से किसी को सीसीआई का सदस्य बनाया गया है।

नियामक के पास अब चेयरपर्सन रवनीत कौर और दो सदस्यों का कोरम है।

कक्कड़ व्हॉट्सएप की अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी रह चुकी हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी अग्रवाल पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।

सीसीआई ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शपथ लेते हुए दोनों सदस्यों की तस्वीरें साझा कीं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय