श्याम मेटालिक्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 351 करोड़ रुपये

Ads

श्याम मेटालिक्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 351 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 02:58 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 20.6 प्रतिशत बढ़कर 350.73 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 290.67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 5,502.18 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 4,476.60 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1.80 रुपये के पहले अंतरिम लाभांश के भुगतान को मंजूरी दी।

निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों, पात्र प्रतिभूतियों अथवा इक्विटी से जुड़े वित्तीय साधनों के निर्गम के जरिये 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बृज भूषण अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की शुरुआत मजबूत रही, जिसे अनुशासित क्रियान्वयन, परिचालन उत्कृष्टता और कंपनी के एकीकृत कारोबारी मॉडल की मजबूती का समर्थन मिला।

भाषा योगेश अजय

अजय