Silver Price Today 4 November: चांदी के दाम फिर उड़े आसमान की ओर, 4 नवंबर को अब इतनी हो गई है कीमत?

Ads

आज 4 नवंबर को चांदी के भाव में फिर तेजी देखने को मिली। दिल्ली में सिल्वर का रेट 100 रुपये बढ़कर बिक रहा है। पिछले 15 दिनों में लगातार गिरावट के बाद अब चांदी के दाम वापसी कर रहे हैं, जो निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है।

  •  
  • Publish Date - November 4, 2025 / 10:13 AM IST,
    Updated On - November 4, 2025 / 10:14 AM IST

(Silver Price Today 4 November/Image Credit: IBC24 News Customize)

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में चांदी का रेट आज 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम।
  • चेन्नई और हैदराबाद में सबसे ऊँचा रेट 1,68,100 रुपये।
  • चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े।

नई दिल्ली: Silver Price Today 4 November: आज मंगलवार 4 नवंबर को चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी का रेट 100 रुपये बढ़कर 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले 15 दिनों में लगातार गिरावट के बाद अब सिल्वर के दाम वापसी कर रहे हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब चांदी महंगी हुई है।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

दिल्ली और चेन्नई में लगभग 14,000 रुपये का अंतर देखा गया है।

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (₹)
दिल्ली 1,54,100
मुंबई 1,54,100
अहमदाबाद 1,54,100
चेन्नई 1,68,100
कोलकाता 1,54,100
गुरुग्राम 1,54,100
लखनऊ 1,54,100
बेंगलुरु 1,54,100
जयपुर 1,54,100
पटना 1,54,100
भुवनेश्वर 1,54,100
हैदराबाद 1,68,100

त्योहारी मांग में कमी और शादी सीजन की उम्मीद

त्योहारों के समय सोना और चांदी की खरीदारी बढ़ी थी, लेकिन अब मांग में थोड़ी गिरावट आई है। चेन्नई में चांदी का भाव हाल ही में 2,06,000 रुपये से घटकर 1,68,000 रुपये के आसपास आ गया है। हालांकि, शादी के सीजन के आने पर विशेषज्ञों का अनुमान है कि चांदी और सोने के दाम फिर से तेजी दिखा सकते हैं।

इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती मांग

सिर्फ गहनों या बर्तनों तक ही नहीं, बल्कि अब चांदी का इस्तेमाल मोबाइल, कम्प्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोलर पैनल में भी बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें उच्च बनी हुई हैं। आज लगभग 60-70% चांदी का उपयोग इंडस्ट्री में हो रहा है, जिससे आने वाले समय में इसके दाम और बढ़ने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:

आज चांदी का रेट क्या है?

दिल्ली में चांदी का रेट आज 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कौन से शहरों में चांदी सबसे महंगी है?

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी 1,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जो सबसे ऊँचा रेट है।

पिछले 15 दिनों में चांदी के दाम कैसे रहे?

पिछले 15 दिनों में चांदी का भाव लगातार गिरा था और 50,000 रुपये तक कम हो गया था।

चांदी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती मांग (इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोलर पैनल, चिप्स) और वैश्विक बाजार की मजबूती के कारण दाम बढ़ रहे हैं।