वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 140 रुपये की गिरावट

Ads

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 140 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 17, 2025 / 02:38 PM IST,
    Updated On - February 17, 2025 / 02:38 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 140 रुपये की गिरावट के साथ 95,446 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 140 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,446 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,636 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भाषा निहारिका

निहारिका