वायदा बाजार में चांदी की कीमत 1,125 रुपये टूटी

Ads

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 1,125 रुपये टूटी

  •  
  • Publish Date - February 6, 2025 / 03:16 PM IST,
    Updated On - February 6, 2025 / 03:16 PM IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदे कम किये जाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,125 रुपये की गिरावट के साथ 94,840 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीई) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 1,125 रुपये यानी 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,840 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 23,904 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.83 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा योगेश रमण

रमण