ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 09:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग को देखते हुए कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत आठ रुपये की तेजी के साथ 4,358 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत आठ रुपये अथवा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,358 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,34,045 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये अथवा 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,361 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,17,765 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में मांग बढ़ने के बाद सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश