कम उपलब्धता के कारण सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में सुधार

Ads

कम उपलब्धता के कारण सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में सुधार

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) मंडियों में उपलब्धता की कमी और सुस्त कारोबार के बीच शनिवार को देश के बाजारों में सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। दूसरी ओर कमजोर मांग की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन, आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल, सुस्त कामकाज के बीच कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम गिरावट दर्शाते बंद हुए। सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव स्थिर बने रहे।

बाजार सूत्रों के अनुसार, मंडियों में बिनौले की उपलब्धता नगण्य है। ठीक यही हाल सोयाबीन का भी है। अगर सोयाबीन का कुछ स्टॉक भी है तो वह सरकारी एजेंसियों के पास या किसानों के पास है जो संभल-संभल कर बाजार भाव पर अपना माल बेच रहे हैं। सोयाबीन के तेल-रहित खल (डीओसी) की भी स्थानीय मांग है। यह भी तथ्य है कि पिछले कई वर्षो से परेशान हाल किसानों को इस बार सोयाबीन के अच्छे दाम मिले हैं जिससे आगे इसकी खेती का रकबा बढ़ने के आसार दीखते हैं।

उन्होंने कहा कि ऊंचे भाव पर लिवाली प्रभावित रहने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन, लागत से नीचे दाम पर आयातकों की बिकवाली के बीच सोयाबीन तेल, शनिवार को कामकाज सुस्त रहने के कारण सीपीओ एवं पामोलीन तेल के दाम में गिरावट देखी गई। इनके कारोबार के रुख के बारे में अब सोमवार को पता लगेगा।

सूत्रों ने कहा कि शनिवार को सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,000-7,725 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,650-7,125 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,500-2,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,400-2,500 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,545 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,675 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,575 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,625 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,275 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,950-7,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,600-6,675 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय