ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 15, 2020 / 01:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी को देखते हुए कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोयाबीन का दाम 46 रुपये बढ़कर 4,330 रुपये क्विंटल हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 46 रुपये यानी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 4,330 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 10,360 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार जनवरी 2021 माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा भाव 49 रुपये यानी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 4,336 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 2,03,360 लॉट के लिये सौदे बोले गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि बाजार की अधिक मांग को देखते हुए सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश