हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 34 रुपये की तेजी के साथ 46,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 34 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,437 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,776.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश