स्टरलाइट पावर का बीते वित्त वर्ष का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 322 करोड़ रुपये पर

Ads

स्टरलाइट पावर का बीते वित्त वर्ष का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 322 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - September 12, 2023 / 04:54 PM IST,
    Updated On - September 12, 2023 / 04:54 PM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) स्टरलाइट पावर का बीते वित्त वर्ष 2022-23 में एकल शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 322.01 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष में 246.57 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया था।

स्टरलाइट पावर की ओर से जारी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में उसकी परिचालन आय बढ़कर 3,923.51 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले साल 3,797.38 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा, ‘‘ ये नतीजे नए अवसरों तथा परिचालन दक्षता हासिल करने पर हमारे निरंतर प्रयास को दर्शाते हैं। साथ ही देश के ऊर्जा परिदृश्य के निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय