स्ट्राइड्स फार्मा का चौथी तिमाही में मुनाफा 51 प्रतिशत बढ़कर 129 करोड़ रुपये
स्ट्राइड्स फार्मा का चौथी तिमाही में मुनाफा 51 प्रतिशत बढ़कर 129 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 129.28 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष- 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 85.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
स्ट्राइड्स फार्मा ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,323.47 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 1,190.39 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, चौथी तिमाही में अमेरिका को छोड़कर प्रमुख बाजारों से राजस्व बढ़कर 645.8 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 480 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 574.52 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 3,597.51 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 4,858.68 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 4,565.34 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


