नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री जुलाई 2026 में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 39,641 इकाई रही, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 28,956 इकाई थी।
कंपनी ने बयान में कहा कि जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 33,876 इकाई रही, जो जुलाई 2025 में 26,432 इकाई थी।
बयान में कहा गया कि जुलाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर कंपनी की बिक्री 128 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,765 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2,524 इकाई थी।
भाषा यासिर पाण्डेय
पाण्डेय