टाटा स्टारबक्स का घाटा 2025-26 में कम होकर 49 करोड़ रुपये पर

Ads

टाटा स्टारबक्स का घाटा 2025-26 में कम होकर 49 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 08:25 PM IST

नई दिल्ली, 18 मई (भाषा) टाटा स्टारबक्स का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध घाटा कम होकर 49.47 करोड़ रुपये रह गया है। स्टोर विस्तार और बिक्री बढ़ने से कंपनी का घाटा कम हुआ है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) की ताजा सालाना रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में यह घाटा 135.7 करोड़ रुपये था।

इस वित्त वर्ष के दौरान राजस्व सात प्रतिशत बढ़कर 1,367 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा स्टारबक्स, टीसीपीएल और अमेरिका स्थित स्टारबक्स कारपोरेशन के साथ बराबर की साझेदारी वाले साझा उपक्रम में स्टारबक्स कैफे की क्यूएसआर श्रृंखला का संचालन करती है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘कंपनी ने इस वर्ष 23 नए स्टोर खोले।’’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टोर जोड़ने के अलावा, यह विकास पेय पदार्थों और खाद्य कार्यक्रमों में नवाचार, मौसमी सहयोग और बेहतर उपहार पोर्टफोलियो द्वारा समर्थित था।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में, इस साझा उपक्रम ने 500 स्टोर का एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय