भारत की शीर्ष आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में TCS का शुद्ध लाभ 5 फीसदी बढ़ गया है। टीसीएस का मुनाफा एक साल पहले की जून तिमाही 9,008 करोड़ रुपये की तुलना में 9,478 करोड़ रुपये हो गया है।
Read More: वाहन चालकों को इंश्योरेंस के लिए खर्च करने होंगे अधिक पैसे, सरकार ने बदला इंश्योरेंस का नियम
अप्रैल-जून 2022 के दौरान कंपनी का राजस्व 16.2 प्रतिशत बढ़कर 52,758 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 45,411 करोड़ रुपये था। जून 2022 तिमाही के दौरान टीसीएस का कुल खर्च 19.95 प्रतिशत बढ़कर 40,572 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 33,823 करोड़ रुपये था। बीएसई फाइलिंग के अनुसार, इसकी कर्मचारी लागत भी 25,649 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.23 प्रतिशत बढ़कर 30,327 करोड़ रुपये हो गई।
Read More: साइबर फ्रॉड के खिलाफ हो जाइए सावधान ! SBI ने दी जरूरी जानकारी
मुनाफा बांटेगी कंपनी: TCS के निदेशक मंडल ने एक रुपये इक्विटी शेयर पर 8 रुपये के अंतरिम लाभांश यानी डिविडेंड देने की भी बात कही है। जून 2022 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आय बढ़कर 25.9 रुपये हो गई, जो एक साल पहले 24.35 रुपये थी।
Read More: Nissan ने शुरू की Magnite Red Edition की बुकिंग, वाई फाई सहित मिलेंगी ये सुविधाएं
टीसीएस के शेयर का हाल: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को टीसीएस का शेयर 3264.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर का भाव 0.67% कम हो गया है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 11.95 लाख करोड़ रुपये है। 17 जून को टीसीएस का 52 वीक का लो लेवल 3,023.35 रुपये था। जनवरी माह में शेयर का भाव 4,045.50 रुपये के स्तर तक गया था, यह 52 वीक का हाई लेवल है।