रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 96.38 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 96.38 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 10:01 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 10:01 AM IST

मुंबई, 19 मई (भाषा) रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 96.38 प्रति डॉलर पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बाजार की भावनाएं लगातार कमजोर हो रही हैं।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से निर्यात और खाड़ी देशों से आयात में बाधा आने के कारण रुपये की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.38 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 96.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.10 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.71 अंक चढ़कर 75,706.88 अंक पर जबकि निफ्टी 107.45 अंक की बढ़त के साथ 23,760 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.96 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लगातार तीसरे दिन शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,813.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका