कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 271.92 अंक लुढ़का
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 271.92 अंक लुढ़का
मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 271.92 अंक की गिरावट के साथ 35,470.15 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 90.50 अंकों गिरावट के साथ 10,663.50 पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 35,859 पर खुला, वहीं निफ्टी मामूली बदलाव के साथ 10,780 पर खुला।
कारोबारी सत्र के दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.03 फीसदी, टीसीएस में 0.96 फीसदी, कोटक बैंक में 0.84 फीसदी, इन्फोसिस में 0.51 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.49 फीसदी और एसबीआई में 0.39 फीसदी की तेजी देखी गई। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प में 4.27 फीसदी, बजाज ऑटो में 3.11 फीसदी, एनटीपीसी में 2.55 फीसदी, एचडीएफसी में 2.44 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर में 2.24 फीसदी की गिरावट रही।
यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 7 साल की कैद, फ्लैगशिप केस में बरी
वहीं बीएसई में एसआरएफ लिमिटेड, जेपी एसोसिएट, जुबीलेंट फूड, डीमार्ट और एचईजी लिमिटेड के शेयरों में गिरावट रही। जबकि निफ्टी में आईओसी, यूपीएल, अडानी पोर्ट्स, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड और मारुति के शेयरों में गिरावट नजर आई।

Facebook


