सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा भाव
There has been a big change in the prices of gold and silver, before buying, know today's latest price
Big Changes Gold and Silver Price
नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 231 रुपये बढ़कर 54,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 784 रुपये की तेजी के साथ 68,255 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी रही। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने में 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हो रहा था।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,795.8 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि चांदी तेजी के साथ 23.30 डॉलर प्रति औंस पर रही।
Read More : राज्यपाल अनुसुइया उइके दिल्ली दौरे पर, गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Facebook


