थम्स अप तोक्यो ओलंपिक खेलों की भागीदार बनी

Ads

थम्स अप तोक्यो ओलंपिक खेलों की भागीदार बनी

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 01:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) कोका-कोला कंपनी के घरेलू शीतल पेय ब्रांड थम्स अप ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में वैश्विक स्तर का भागीदार बनने की घोषणा की है। तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं।

यह संभवत: पहला मौका है जबकि भारत की बेवरेज कंपनी ओलंपिक खेलों में भागीदार बनी है।

कोका-कोला इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘अब जबकि भारत के ओलंपिक खेलों में भागीगारी के 100 साल पूरे हो रहे हैं, थम्स अप ओलंपिक के सच्चे नायकों को सलाम करना चाहती है।’’

कोका-कोला कंपनी का दुनिया के बड़े खेल आयोजनों का प्रायोजक बनने का लंबा इतिहास रहा है।

कोका-कोला के उपाध्यक्ष (भारत और दक्षिणपश्चिम एशिया) तथा प्रमुख विपण्न अर्नब रॉय ने कहा, ‘‘हमारा दुनिया में बड़े खेल आयोजनों में भागीदारी का लंबा इतिहास रहा है। इसी के अनुरूप हम ओलंपिक खेल तोक्यो-2020 में भागीदारी कर रहे हैं।’’

भाषा अजय

अजय मनोहर

मनोहर