सोने चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, आई गिरावट

सोने चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, आई गिरावट

सोने चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, आई गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 23, 2021 12:26 pm IST

नयी दिल्ली: स्थानीय सर्राफा बाजार में मांग सुस्त पड़ने से सोना मामूली 24 रुपये घटकर 47,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले दिन के सत्र में सोने का भाव 47,297 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Read More: पॉवर कट होने से कोविड वार्ड के मरीज हुए हलाकान, गंभीर मरीजों को नहीं मिल पा रहा ऑक्सीजन, मची अफरातफरी

चांदी का भाव भी इस दौरान 909 रुपये गिरकर 68,062 रुपये किलो रह गया। इससे पिछले दिन यह 68,971 रुपये पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़कर 1,784 डालर प्रति औंस और चांदी का भाव 26.05 डालर प्रति औंस पर रहा।

Read More: कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों में मौत, गंभीर बीमारी का ज्यादा खतरा, विशेषज्ञों का दावा

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयार्क स्थित जिंस एक्सचेंज बाजार कामेक्स में हाजिर मूल्य 1,784 डालर प्रति औंस पर मजबूती में बने रहने से सोने के दाम में टिकटिकाव बना रहा। ’’

Read More: ‘ऑक्सीजन की कमी से बड़ा हादसा हो सकता है’, केजरीवाल ने कोविड पर प्रधानमंत्री की बैठक में कही ये बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"