टोरेंट फार्मा का चौथी तिमाही में मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 364 करोड़ रुपये पर

टोरेंट फार्मा का चौथी तिमाही में मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 364 करोड़ रुपये पर

टोरेंट फार्मा का चौथी तिमाही में मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 364 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 22, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: May 22, 2026 7:12 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) दवा कंपनी टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लि. का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत घटकर 364 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 498 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कुल परिचालन आय बढ़कर 4,197 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 की समान तिमाही मे 2,959 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को असाधारण मदों पर 66 करोड़ रुपये का व्यय करना पड़ा।

कंपनी के निदेशक मंडल ने पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर नौ रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,138 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,911 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कंपनी की आय 13,980 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 11,516 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में