टोरेंट फार्मास्युटिकल्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 566 करोड़ रुपये पर

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 566 करोड़ रुपये पर

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 566 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 30, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:05 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) टोरेंट समूह की प्रमुख कंपनी टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 566 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 548 करोड़ रुपये था।

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स की आय जून, 2026 को समाप्त तिमाही में 55 प्रतिशत बढ़कर 4,921 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,178 करोड़ रुपये थी।

भारत में कंपनी का राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर 2,157 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि नए उत्पादों की शुरुआत, लक्षित बाजार हिस्सेदारी हासिल करने और कुछ एकमुश्त अवसरों के कारण हुई।

अमेरिका में कंपनी का राजस्व 36 प्रतिशत बढ़कर 418 करोड़ रुपये रहा। यह वृद्धि नए पेश किए गए उत्पादों से मिली बाजार हिस्सेदारी और कुछ विशेष अवसरों के कारण रही।

जर्मनी में कंपनी का राजस्व तीन प्रतिशत बढ़कर 318 करोड़ रुपये रहा। वहीं ब्राजील में राजस्व 27 प्रतिशत बढ़कर 277 करोड़ रुपये रहा।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में