अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के दावे बढ़कर 2,15,000

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के दावे बढ़कर 2,15,000

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के दावे बढ़कर 2,15,000
Modified Date: May 28, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: May 28, 2026 8:06 pm IST

वाशिंगटन, 28 मई (एपी) अमेरिका में पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए नए आवेदनों में वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि ईरान युद्ध से उत्पन्न आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद छंटनियों में अब भी कमी बनी हुई हैं।

अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि बेरोजगारी भत्ते के दावे बढ़कर 2,15,000 हो गए, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 2,10,000 था। चार सप्ताह का औसत भी लगभग 6,300 बढ़कर 2,09,000 पर पहुंच गया।

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में कोविड-19 महामारी के संक्षिप्त लेकिन गंभीर आर्थिक मंदी से उबरने के बाद से अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के आवेदनों की संख्या आम तौर पर 2,00,000 से 2,50,000 प्रति सप्ताह के दायरे में स्थिर बनी हुई है।

कम आवेदनों का यह स्तर संकेत देता है कि अधिकांश अमेरिकी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी नहीं की है। हालांकि, कंपनियां नई भर्तियां भी सीमित मात्रा में कर रही हैं।

एपी योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में