US India Trade Deal: अमेरिकी टैरिफ कम होने के तुरंत बाद आया पीएम मोदी का पहला पोस्ट, इस अंदाज ​में ट्रंप का जताया आभार

US India Trade Deal: अमेरिकी टैरिफ कम होने के तुरंत बाद आया पीएम मोदी का पहला पोस्ट, इस अंदाज ​में ट्रंप का जताया आभार

US India Trade Deal: अमेरिकी टैरिफ कम होने के तुरंत बाद आया पीएम मोदी का पहला पोस्ट, इस अंदाज ​में ट्रंप का जताया आभार

US India Trade Deal | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 2, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: February 2, 2026 11:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया
  • पीएम मोदी ने इस फैसले को भारत के लोगों के लिए बड़ी राहत बताया और ट्रंप का आभार जताया
  • दोनों देशों ने साझेदारी को और मजबूत करने और वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

नई दिल्ली: US India Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया। अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। इस बात का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।

पीएम मोदी ने जताया आभार

US India Trade Deal अमेरिका के इस ऐलान के बाद पीएम मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स लिखा है कि ‘आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

‘जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं…’

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि ‘जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।