BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

अमेरिकी वित्त मंत्री ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगे 25 प्रतिशत शुल्क को हटाने के संकेत दिए

अमेरिकी वित्त मंत्री ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगे 25 प्रतिशत शुल्क को हटाने के संकेत दिए

अमेरिकी वित्त मंत्री ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगे 25 प्रतिशत शुल्क को हटाने के संकेत दिए
Bhasha
Published: 24 Jan 2026 | 8:02 pmModified: 24 Jan 2026 | 8:02 pm

न्यूयॉर्क, 24 जनवरी (भाषा) अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क को हटाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली द्वारा मॉस्को से की जाने वाली ऐसी खरीदारी बहुत अधिक घट गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, जिसमें रूसी तेल की खरीद के लिए 25 प्रतिशत शुल्क शामिल है। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

बेसेंट ने शुक्रवार को भारत पर लगाए गए प्रतिबंधों को एक ''सफलता'' बताया।

उन्होंने 'पॉलिटिको' के साथ एक साक्षात्कार में कहा, '''हमने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था। इसके बाद उनकी रिफाइनरियों द्वारा रूसी तेल की खरीद बहुत अधिक घट गई। इसलिए यह एक सफलता है। शुल्क अभी भी लागू हैं।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं कल्पना कर सकता हूं कि इसे (शुल्क) हटाने का एक रास्ता है। तो यह एक एक बड़ी सफलता है।''

बेसेंट ने भारत पर शुल्क न लगाने के लिए यूरोप की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ''हमारे दिखावटी आदर्श वाले यूरोपीय सहयोगियों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया क्योंकि वे भारत के साथ इस बड़े व्यापारिक सौदे पर हस्ताक्षर करना चाहते थे।''

बेसेंट ने भारत पर यूक्रेन आक्रमण के बाद रूस से अधिक तेल आयात करने और रिफाइन करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''यूक्रेन आक्रमण से पहले, भारतीय रिफाइनरियों में जाने वाले तेल का लगभग 2 या 3 प्रतिशत रूस से आता था। तेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह काफी सस्ता हो गया और 17, 18, 19 प्रतिशत तक रिफाइन किया जाने लगा। रिफाइनरों ने भारी मुनाफा कमाया।''

उन्होंने यूरोप पर भारत में रिफाइन किए गए तेल को खरीदकर रूस के युद्ध को वित्तपोषित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन विडंबना और मूर्खता के इस अतिवादी काम में जरा सोचिए कि भारतीय रिफाइनरियों से रूसी तेल से बने रिफाइंड उत्पादों को कौन खरीद रहा था? यूरोपीय। वे अपने ही खिलाफ युद्ध का वित्तपोषण कर रहे हैं।''

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने यूरोपीय लोगों को ''मूर्ख'' कहा, तो बेसेंट ने कहा, ''मैंने कहा कि यह मूर्खतापूर्ण काम था।''

भारत और ईयू जल्द ही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत पूरी करने की घोषणा करने वाले हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अमेरिकी वित्त मंत्री ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगे 25 प्रतिशत शुल्क को हटाने के संकेत दिए

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm
जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

01 Oct 2026 | 11:56 am
ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 11:55 am
मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

01 Oct 2026 | 11:45 am
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

01 Oct 2026 | 11:39 am
खबर जीएसटी संग्रह

खबर जीएसटी संग्रह

01 Oct 2026 | 11:39 am
अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे

अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे

01 Oct 2026 | 11:25 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am