देहरादून, 28 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड ने ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। एक बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए। धामी ब्रिटिश निवेशकों उत्तराखंड में निवेश के लिए न्योता देने वहां की यात्रा पर गए हैं।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2,000 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया गया है। इसके अलावा 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करार फिरा बार्सिलोना के साथ किया गया है। आगर टेक्नोलाजी राज्य में लिथियम बैटरी संयंत्र में निवेश करेगी। वहीं फिरा बार्सिलोना यूरोपीय समूह है जो कार्यक्रम आयोजन के क्षेत्र में काम करता है।
भाषा अजय अजय रमण
रमण