अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के साप्ताहिक दावे घटकर 2,08,000 पर आए, 10 सप्ताह में सबसे कम

अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के साप्ताहिक दावे घटकर 2,08,000 पर आए, 10 सप्ताह में सबसे कम

अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के साप्ताहिक दावे घटकर 2,08,000 पर आए, 10 सप्ताह में सबसे कम
Modified Date: July 16, 2026 / 07:01 pm IST
Published Date: July 16, 2026 7:01 pm IST

वाशिंगटन, 16 जुलाई (एपी) अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए नए आवेदनों की संख्या पिछले सप्ताह घटकर 10 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई।

इससे संकेत मिलता है कि देश में छंटनी का स्तर ऐतिहासिक रूप से कम बना हुआ है।

श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि 11 जुलाई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी सहायता के लिए आवेदन करने वाले अमेरिकियों की संख्या 8,000 घटकर 2,08,000 रह गई। यह आंकड़ा फैक्टसेट के सर्वेक्षण में शामिल विश्लेषकों के 2,19,000 के अनुमान से काफी कम है।

बेरोजगारी लाभ के लिए साप्ताहिक आवेदन को कंपनियों में छंटनी का एक संकेतक माना जाता है और यह अमेरिकी रोजगार बाजार की स्थिति का लगभग वास्तविक समय का आकलन उपलब्ध कराता है।

इस महीने की शुरुआत में जारी जून की व्यापक रोजगार रिपोर्ट में सरकार ने बताया था कि नियोक्ताओं ने जून में नियुक्तियों की गति धीमी रही थीं और केवल 57,000 नौकरियां जोड़ी थीं। यह पिछले महीने की कुल संख्या के आधे से भी कम है और इस बात का संकेत है कि कंपनियां नए कर्मचारियों को जोड़ने को लेकर सतर्क रुख अपना रही हैं।

श्रम विभाग के अनुसार, अमेरिका में बेरोजगारी दर मई के 4.3 प्रतिशत से घटकर जून में 4.2 प्रतिशत हो गई। हालांकि, यह गिरावट मुख्य रूप से इसलिए रही क्योंकि कई बेरोजगार लोगों ने नौकरी की तलाश बंद कर दी और उन्हें बेरोजगारों की गणना में शामिल नहीं किया गया।

एपी

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में