गेहूं उत्पादन 2025-26 सत्र में 2.29 प्रतिशत बढ़कर 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान

गेहूं उत्पादन 2025-26 सत्र में 2.29 प्रतिशत बढ़कर 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान

गेहूं उत्पादन 2025-26 सत्र में 2.29 प्रतिशत बढ़कर 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान
Modified Date: May 27, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: May 27, 2026 5:20 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) देश में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान के बावजूद गेहूं का उत्पादन फसल सत्र 2025-26 के दौरान 2.29 प्रतिशत बढ़कर 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

यह अनुमान कृषि मंत्रालय के 2025-26 के मानसून की शुरुआत में लगाए गए 12.02 करोड़ टन उत्पादन के अनुमान के अनुरूप है। यह फसल सत्र 2024-25 में दर्ज 11.79 करोड़ टन गेहूं उत्पादन से अधिक है।

कृषि मंत्रालय ने जुलाई 2025- जून 2026 सत्र के लिए प्रमुख कृषि फसलों का तीसरा अनुमान जारी करते हुए कहा, ‘‘गेहूं का उत्पादन 12.06 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो एक साल पहले की तुलना में 27.12 लाख टन अधिक है।’’

मंत्रालय का लगातार यह रुख रहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से स्थानीय स्तर पर हुए नुकसान के बावजूद देश का गेहूं उत्पादन ‘स्थिर तथा मजबूत’ बना हुआ है।

मंत्रालय का अनुमान है कि 2025-26 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 37.65 करोड़ टन रह सकता है जबकि एक साल पहले यह 35.77 करोड़ टन रहा था।

भाषा

यासिर प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में