छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 110 नये मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 110 नये मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 110 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 4, 2022 12:56 am IST

रायपुर, तीन मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 110 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,51,236 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 222 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 110 नये मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 20, दुर्ग से 14, राजनांदगांव से तीन, बालोद से तीन, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से तीन, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से एक, बिलासपुर से सात, रायगढ़ से चार, कोरबा से सात, जांजगीर-चांपा से एक, मुंगेली से दो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक, सरगुजा से पांच, कोरिया से छह, बलरामपुर से 13, जशपुर से 10, बस्तर से दो, कांकेर से दो और बीजापुर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,51,236 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,36,201 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गये हैं। राज्य में 1005 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,030 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव संतोष

संतोष


लेखक के बारे में