छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 22 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 22 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 30, 2021 / 11:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

रायपुर, 30 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 22 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,420 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 34 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 29 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के 22 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से एक, दुर्ग से एक, बलौदाबाजार से छह, कोरबा से छह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक, कोरिया से तीन, जशपुर से एक, कोंडागांव से एक, कांकेरे से एक और नारायणपुर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,420 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,426 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं।राज्य में 439 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,555 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,868 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव सिम्मी

सिम्मी