छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2,502 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2,502 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2,502 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: January 10, 2022 12:07 am IST

रायपुर, नौ जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,502 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 10,23,313 हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 13,615 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 15,464 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच अभनपुर से कांग्रेस के विधायक धनेन्द्र साहू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जांच में उनके कोविड-19 से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

भाषा यश अमित

अमित


लेखक के बारे में