छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 32 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 32 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 32 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 12, 2022 12:56 am IST

रायपुर, 11 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 32 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार तक संक्रमितों की कुल संख्या 11,51,749 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 98 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 11,37,293 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। फिलहाल 422 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,034 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव आशीष

आशीष


लेखक के बारे में