छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 392 नए मामले सामने आए, तीन रोगियों की मौत

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 392 नए मामले सामने आए, तीन रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 19, 2022 / 11:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

new cases of Covid in Chhattisgarh : रायपुर, 18 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 392 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,48,693 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में तीन और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 14,021 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राज्य में संक्रमण की दर 1.33 प्रतिशत रही।

अधिकारी ने कहा कि दिनभर में 49 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने व 540 लोगों के गृह पृथकवास की अवधि पूरी करने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 11,30,816 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,856 है।

भाषा जोहेब अमित

अमित