छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 633 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 633 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 21, 2022 / 12:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

रायपुर, 20 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 633 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,60,554 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज 15 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 358 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 633 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 116, दुर्ग से 93, राजनांदगांव से 58, बालोद से 38, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 10, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से 19, महासमुंद से 14, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 38, रायगढ़ से 26, कोरबा से 45, जांजगीर—चांपा से 39, मुंगेली से छह, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से पांच, सरगुजा से 16, कोरिया से सात, सूरजपुर से आठ, बलरामपुर से पांच, जशपुर से 14, बस्तर से नौ, कोंडागांव से दो, सुकमा से एक, कांकेर से चार, नारायणपुर से दो और बीजापुर से तीन मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,60,554 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,43,204 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 3303 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,047 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव अर्पणा

अर्पणा