छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 90 नये मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 90 नये मामले

  •  
  • Publish Date - August 9, 2021 / 10:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

रायपुर, नौ अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 90 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और संक्रमितों की संख्या 1003244 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य में सोमवार को 25 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 86 मरीजों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रायपुर जिले से छह, दुर्ग से सात, राजनांदगांव से एक, बेमेतरा से एक, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से पांच, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से पांच, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से एक, मुंगेली से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से एक, सूरजपुर से दो, बलरामपुर से एक, जशपुर से आठ, बस्तर से आठ, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से आठ, नारायणपुर से चार और बीजापुर से दो मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1003244 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 9,88,004 संक्रमण मुक्त हो गये हैं एवं फिलहाल 1700 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड-19 के 13,540 मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,789 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 3139 मरीजों की मौत हुई है।

भाषा संजीव sg राजकुमार

राजकुमार