Raipur Crime News : राजधानी में नाबालिग से देह व्यापार करवाने का मामला आया सामने, पुलिस ने दो महिलाओं को लिया हिरासत में

Ads

Raipur Crime News : पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाओं पर नाबालिग बच्ची से देह व्यापार करवाने का आरोप है।

  •  
  • Publish Date - September 30, 2024 / 03:24 PM IST,
    Updated On - September 30, 2024 / 03:24 PM IST

Raipur Crime News

रायपुर : Raipur Crime News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दुष्कर्म, अपहरण, लूट, हत्या और देह व्यापार जैसे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बदमाश लगातार पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का भी बदमाशों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर से नाबालिग से दुष्कर्म करवाने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें : New Maruti Suzuki Dzire Launch Date: नई मारुति डिजायर में मिलेंगे कई नए धांसू फीचर्स, जानें किस दिन होगी लॉन्च 

मानसिक रूप से कमजोर है नाबालिग

Raipur Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाओं पर नाबालिग बच्ची से देह व्यापार करवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि, बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और महिलाएं नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाकर उससे देह व्यापार करवाती थी। इस पूरे मामले का खुलासा भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्यों की जागरूकता से हुआ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपरहण, नाबालिग को देह व्यापार के लिए सप्लाई करने समेत पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp