Vishal Mega Mart | Photo Credit: IBC24
बिलासपुर: Vishal Mega Mart जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शॉपिंग मॉल में बड़ा हादसा हो गया। शॉपिंग करने गए 8 लोग लिफ्ट में फंस गए। देखते ही देखते जिससे अफरातफरी मच गई।
Vishal Mega Mart मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाने के विशाल मेगा मार्ट का है। दरअसल आज रविवार को विशाल मेगा मार्ट में शॉपिंग के लिए कई लोग गए थे, इसी दौरान लिफ्ट में फंस गए। जिसमें 4 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा लिफ्ट में मौजूद थे। तभी अचानक लिफ्ट बंद हो गई। जिसमें सभी लोग फंस गए। देखते ही देखते लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया।
जिसके बाद करीब एक घंटे बाद सभी को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर में हुई है। राहत की बात ये है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए है।