Amit shah CG visit: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक रहेंगे अमित शाह, बस्तर में बिताएंगे रात, 13 से 15 दिसंबर तक कार्यक्रम तय

Ads

Amit Shah Chhattisgarh visit: गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर की शाम को रायपुर आएंगे। 14 दिसंबर को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में प्रेसिडेंट कलर सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर इसी दिन HM अमित शाह जगदलपुर जाएंगे।

  •  
  • Publish Date - December 4, 2024 / 02:28 PM IST,
    Updated On - December 4, 2024 / 02:31 PM IST

Samrat Vikramaditya Mahanatya In Delhi: image credit: ANI X Handle

रायपुर: Amit shah CG visit, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। HM विजय शर्मा ने दौरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर की शाम को रायपुर आएंगे। 14 दिसंबर को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में प्रेसिडेंट कलर सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर इसी दिन HM अमित शाह जगदलपुर जाएंगे।

अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। फिर गृहमंत्री अमित शाह एक पुलिस कैंप का निरीक्षण करेंगे। HM शाह शहीद परिवारों और नक्सली घटनाओं में दिव्यांग हुए आमजनों से मिलेंगे। फिर कमांडर्स व पुलिस जवानों के साथ डिनर करेंगे। HM शाह 14 दिसंबर को रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। अगले दिन 15 दिसंबर को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का निशाना

Amit shah Chhattisgarh visit, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अमित शाह के दौरे पर​ निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केशकाल घाट में भाजपा भ्रस्टाचार कर रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आ रहे हैं, तो उन्हें बताना चाहिए कि नगरनार स्टील प्लांट प्राइवेट हाथों में देने की भाजपा क्या तैयारी कर रही है? अभी भी प्लांट विनिवेश की सूची में है, भाजपा को अपनी राय स्पष्ट बताना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि भाजपा के आदिवासी मंत्री केदार कश्यप के क्षेत्र में छात्र टॉयलेट में रह रहे हैं।

read more:  Rahul gandhi sambhal visit: संभल जा रहे राहुल गांधी-प्रियंका को पुलिस ने रोका, वापस भेजे गए दिल्ली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध 

read more:  Vikrant Massey Net Worth : ’12वीं फेल’ अभिनेता विक्रांत मैसी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक.. एक फिल्म के लिए करते हैं इतना चार्ज, कार कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप भी