Bhatapara Mandir Me Todfod: हनुमान जी की मंदिर में महिला ने मचाया हाहाकर, मूर्तियों और तस्वीरों के साथ की गई ऐसी हरकत! CCTV फुटेज देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Bhatapara Mandir Me Todfod: हनुमान जी की मंदिर में महिला ने मचाया हाहाकर, मूर्तियों और तस्वीरों के साथ की गई ऐसी हरकत! CCTV फुटेज देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Bhatapara Mandir Me Todfod | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • महिला द्वारा तस्वीरें और वस्त्र बाहर फेंके गए
  • घटना के बाद नाराजगी और चिंता बढ़ी
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है

भाटापारा: Bhatapara Mandir Me Todfod बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंदिर में रखी भगवान शंकर और माता पार्वती की तस्वीरों को बाहर फेंक दिया गया। वहीं हनुमान जी को पहनाए गए वस्त्र भी निकालकर बाहर फेंके गए।

Bhatapara Mandir Me Todfod मिली जानकारी के अनुसार, मामला भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है। जहां एक महिला मंदिर में तोड़फोड़ करते दिख रही है। घटना के बाद अब धार्मिक संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक विक्षिप्त महिला मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करती नजर आई है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात 10:30 बजे की है। घटना को लेकर अब धार्मिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि बलोदाबाजार जिले में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और मूर्तियों में तोड़फोड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और धार्मिक संगठनों ने भी चिंता जताई है। वहीं प्रशासन और पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी हुई है।’

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

भाटापारा शहर थाना क्षेत्र, बलौदा बाजार जिले में।

किसने तोड़फोड़ की?

सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को मंदिर में तोड़फोड़ करते देखा गया है।

घटना कब हुई?

देर रात लगभग 10:30 बजे।