Bhojraj Nag Statement /Photo Credit: IBC24
Bhojraj Nag Statement: कांकेर के पखांजूर में प्रशासन द्वारा स्कूल खेल मैदान के नाम पर 6 परिवारों के आशियाना पर बुलडोजर चलाया गया था, जिसमें 3 प्रधानमंत्री आवास को भी तोड़फोड़ किया गया था, ये पूरा मामला ग्राम पंचायत पड़ेगा के PV 85 नयापारा का है। 17 अप्रैल को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई किया गया है। वही इस मामले में सांसद भोजराज नाग (Bhojraj Nag Statement) ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।
सन 1994 में बाढ़ के दौरान 6 परिवार बर्बाद हो गए थे तत्कालीन प्रशासन ने सभी बाढ़ पीड़ितों को मौखिक रूप से सन 1997 में यहां बसाया था और स्कूल सन 2011 में बनी। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़फोड़ करने पर समाज ने भारी नाराजगी जताई और बंगाली समाज ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। बुलडोजर कार्रवाई करने वाले SDM टीकाराम देवांगन को तत्काल हटाया दिया गया था।
पीड़ित 6 परिवार आज भी छोटे छोटे बच्चों को लेकर पेड़ के नीचे रहने को मजबूर है। आज विधायक विक्रम उसेंडी और सांसद भोजराज नाग (Bhojraj Nag Statement) पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और जल्द सहायता देने की आश्वासन दिया। अपने बीच में विधायक सांसद को देख महिलाएं तथा बच्चे फूट फूट कर रोने लगे और अपनी पीड़ा सुनाया। छोटे छोटे बच्चे हाथ जोड़कर जनप्रतिनिधियों से रहने के लिए घर देने बात करने लगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से सांसद और विधायक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही सांसद ने कहा की वर्षों से आदिवासी बंगाली एक दूसरे भाईचारा के साथ निवास कर रहे है आज जैसे कार्रवाई किया गया बहुत ही निंदनीय बताया है।
ये भी पढ़ें