Bilaspur HC Bomb Threat: सुनवाई छोड़ कोर्ट से भाग निकले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज! जानिए क्यों मची अफरातफरी

Ads

Bilaspur HC Bomb Threat: सुनवाई छोड़ कोर्ट से भाग निकले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज! जानिए क्यों मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 02:34 PM IST

Bilaspur HC Bomb Threat | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली
  • कोर्ट परिसर खाली कराया गया, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड ने जांच की
  • इससे पहले बेमेतरा जिला न्यायालय को भी धमकी मिल चुकी है

बिलासपुर: Bilaspur HC Bomb Threat छत्तीसगढ़ में लगातार कोर्ट को उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसज ईमेल के माध्यम से मिला है। जिसके बाद पूरे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया और सभी को कोर्ट से बाहर निकाला गया। साथ ही जज और मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित पहुंचाया गया।

Bilaspur High Court News जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई भी रोक दी गई है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों की जांच कड़ी कर दी गई है।

बेमेतरा जिला न्यायालय को भी मिली धमकी

बता दे कि इससे पहले बेमेतरा जिला न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर को खाली करा दिया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पूरे परिसर की सघन जांच कराई जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद से न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच एवं तलाशी ली जा रही है। फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा है, वही बताया गया कि ई मेल किसी सुभाष विश्वास के मेल ऐ डी से यह मेल न्यायालय के मेल में आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-

बिलासपुर हाईकोर्ट को धमकी कैसे मिली?

ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया।

धमकी मिलने के बाद क्या कदम उठाए गए?

कोर्ट परिसर खाली कराया गया और डॉग स्क्वायड व बम स्क्वायड ने जांच शुरू की।

क्या सुनवाई जारी है?

सुरक्षा कारणों से फिलहाल सुनवाई रोक दी गई है।