Bilaspur Murder Case: ‘बेटे ने सुसाइड कर लिया’… पिता की कहानी सुन पुलिस भी रह गई दंग, फिर खुला खौफनाक सच, पढ़िए पूरी खबर

Ads

Bilaspur Murder Case: 'बेटे ने सुसाइड कर लिया'… पिता की कहानी सुन पुलिस भी रह गई दंग, फिर खुला खौफनाक सच, पढ़िए पूरी खबर

Bilaspur Murder Case/Image Credit:IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश का खुलासा हुआ
  • पुलिस ने पिता, भाई और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है
  • पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच में हत्या के अहम सबूत मिले

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर के बेलगहना चौकी क्षेत्र के रतखंडी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, 20 मई को उमेन्द सिंह पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि, उसके बेटे गौरीशंकर पटेल ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। लेकिन घटनास्थल और शव की स्थिति संदिग्ध मिली। फॉरेन्सिक जांच और पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। जिससे हत्या की आशंका गहरा गई।

जांच के दौरान पता चला कि, गौरीशंकर शराब (Bilaspur Murder Case) का आदी था और अक्सर परिवार से विवाद करता था। घटना की रात वह नशे में मारपीट कर रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर परिजनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पिता उमेन्द सिंह, भाई शिवशंकर और एक नाबालिग ने हत्या की बात कबूल की।

आरोपियों ने बताया, विवाद के दौरान उन्होंने गौरीशंकर की पिटाई कर उसे काबू में किया और मुंह दबाकर हत्या (Bilaspur Murder Case) कर दी। बाद में साक्ष्य छुपाने के लिए उसके मुंह में कीटनाशक डालकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

 

बिलासपुर में कौन सा मामला सामने आया है?

Bilaspur के बेलगहना चौकी क्षेत्र में बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की साजिश का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान क्या है?

मृतक का नाम गौरीशंकर पटेल बताया गया है।

पुलिस को हत्या का शक कैसे हुआ?

फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका हुई।

मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?

पुलिस ने पिता उमेन्द सिंह, भाई शिवशंकर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए क्या किया?

आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के मुंह में कीटनाशक डालकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।