Bilaspur Jewellery Robbery Live Video: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी से करोड़ो का सोना लूट ले गए लूटेरे.. फ़िल्मी अंदाज में कार रोककर दिया वारदात को अंजाम.. सामने आया वीडियो
Bilaspur Jewellery Robbery Live Video: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी से ढाई किलो सोना और कार लूटकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद।
Bilaspur Jwellery Robbery Live Video || Image- IBC24 News
- ढाई किलो सोना लेकर फरार
- कारोबारी पर कट्टा तानकर हमला
- पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
बिलासपुर: अमूमन शांत समझे जाने वाले प्रदेश की न्यायधानी यानी बिलासपुर में लुटेरों ने मंगलवार की रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। अज्ञात लुटेरों ने शहर के एक सर्राफा व्यवसायी को अपना निशाना बनाया। (Bilaspur Jewellery Robbery Live Video) लुटेरों ने इस लूटपाट की घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। शहर के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर जांच तेज कर दी गई है। पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट करते हुए वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है पूरी घटना
दरअसल बदमाशों ने राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी को अपना शिकार बनाया है। उनकी ज्वेलरी की दुकान राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक में स्थित है। संतोष तिवारी हर दिन अपनी कार से ज्वेलरी दुकान से घर और घर से दुकान आते-जाते हैं।
लुटेरों ने मंगलवार की शाम पहले संतोष तिवारी की कार को टक्कर मारी और फिर विवाद करते हुए उन पर कट्टा तान दिया। इस दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई, लिहाजा उन्होंने संतोष तिवारी पर बट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद लुटेरे संतोष तिवारी की कार और उसमें रखी नकदी तथा करीब ढाई किलो सोना लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस पूरी वारदात की तस्वीर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपना चेहरा ढंक रखा था। वहीं वे जिस कार से मौके पर पहुंचे थे, उसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि वह चोरी की गाड़ी है। (Bilaspur Jewellery Robbery Live Video) पुलिस के मुताबिक इस पूरी वारदात को योजना के मुताबिक अंजाम दिया गया है। लूटपाट से पहले सर्राफा कारोबारी संतोष तिवारी के घर और दुकान की रेकी की गई और फिर घटना को अंजाम दिया गया।
शहर के दूसरे इलाकों के सीसीटीवी में भी आरोपियों की कार को ट्रेस किया गया है। वे संतोष तिवारी का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हमलावरों के हमले से कारोबारी को गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर पर करीब 50 टांके लगे हैं और उनका उपचार जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- चैंपियंस लीग: विजयी गोल करने के बाद विनीसियस जूनियर ने लगाए नस्लीय दुर्व्यवहार के आरोप
- राजद बिहार से बाहर भी विस्तार करेगी, राष्ट्रीय पार्टी बनने की आकांक्षा: तेजस्वी
- उप्र के बिजनौर में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, बुजुर्ग दंपति की मौत
- AI समिट में बदइंतजामी से डेलीगेट्स परेशान, लंबी कतारें, पानी की कमी, गायब हुआ सामान! मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माफी मांगी
- मध्यप्रदेश में बजट से पहले बड़ी खबर, इस नगर पालिका का अध्यक्ष गिरफ्तार, महिलाओं के साथ किया था ऐसा काम

Facebook


