बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों का हंगामा, बासी खाना परोसने के बाद बिगड़ी थी यात्रियों की तबीयत

Passengers created ruckus at Bilaspur station: यात्रियों ने बासी खाना परोसने की शिकायत कर दी। यात्रियों ने शिकायत करते हुए चिकित्सा सुविधा के लिए रेलवे से संपर्क किया, लेकिन समय पर उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।

बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों का हंगामा, बासी खाना परोसने के बाद बिगड़ी थी यात्रियों की तबीयत
Modified Date: November 22, 2024 / 06:58 pm IST
Published Date: November 22, 2024 5:28 pm IST

बिलासपुर:Passengers created ruckus at Bilaspur station, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेल यात्रियों के साथ अन्याय होने पर बड़े हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दूरंतों एक्सप्रेस के यात्रियों ने रेलवे स्टेशन में जमकर हंगामा मचाया है। दूरंतों एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन में बासी खाना परोसने से नाराज थे। यात्रियों के हंगामे के कारण यह ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई।

read more: अदाणी के छह शेयरों में सुधार; अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी अभी भी दबाव में

बताया जा रहा है, हावड़ा से पुणे जाने वाली दूरंतों एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए जा रही थी। इसी बीच टाटानगर में ट्रेन के यात्रियों के लिए खाना का पैकेट चढ़ाया गया। खाना का पैकेट खाने के बाद कुछ यात्रियों की तबीयत खराब होने लगी। यात्रियों ने बासी खाना परोसने की शिकायत कर दी। यात्रियों ने शिकायत करते हुए चिकित्सा सुविधा के लिए रेलवे से संपर्क किया, लेकिन समय पर उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।

read more: उप्र : कौशांबी में लूटपाट के दो आरोपियों से मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

इसी बीच जैसे ही ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंची, यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने इस दौरान बासी खाना परोसने और चिकित्सीय सुविधा नहीं मिलने पर जमकर हंगामा मचाया। यात्रियों के हंगामे के कारण दो घंटे तक ट्रेन बिलासपुर स्टेशन में खड़ी रही। बाद में रेल यात्रियों की शिकायतों को दूर करने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुईं है, इस बीच रेलवे स्टेशन में काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com